Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जयपुर में अंधड़ के साथ ओले गिरे, छतों पर बिछी बर्फ की चादर; 13 जिलों में अलर्ट

राजस्थान में रविवार को मौसम अचानक बदल गया। जयपुर और बारां में अचानक आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। जयपुर में कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। आलम ये था कि घरों की छतों पर बर्फ की चादर बिछ गई। उधर, बारां में सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होती रही। शहर में कई जगहों पर पानी भर गया।

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कोटा, बारां, भरतपुर, अलवर, झुंझनूं, सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक, धौलपुर तथा जयपुर जिलों में और पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां रविवार रात तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ओलों की चादर छतों पर बिछ गई।

जयपुर में दोपहर बाद शुरू हुई आंधी और बारिश

जयपुर में सुबह से ही मौसम पलट रहा था। दोपहर होते-होते घने बादल छा गए और आंधी चलने लगी। शहर के मानसरोवर, दुर्गापुरा, मालवीयनगर, सोडाला, सहकार मार्ग, बाइस गोदाम, सी स्कीम सिविल लाइंस में ओलों के साथ बरसात हुई। शहर के छोटी चौपड़ में लगा एक सजावटी दरवाजा गिर गया। इससे कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

जयपुर में दिन में दोपहर 3 बजे ही अंधेरा छा गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार के अलावा 20 नवंबर तक आसमान साफ और मौसम सूखा रहेगा।

बारां में 7 घंटे हुई बरसात

बारां में सुबह 5 बजे से दोपहर करीब 12 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। अचानक हुई बारिश से मौसम में ठंड भी बढ़ गई। जानकारों का कहना है कि मावठ यानी हल्की बारिश फसलों के लिए अच्छी है। इस समय गेहूं, चने और सरसों की फसल के लिए मावठ अच्छी है, लेकिन ओलों से फसलों को नुकसान है।

शाहबाद। बारां जिले के शाहबाद में अच्छी बरसात हुई।
बारां जिले के शाहबाद में अच्छी बरसात हुई। गलियों में पानी भर गया।

इसके बाद 18 नवंबर तक राज्य में कहीं भी बारिश के असार नहीं हैं तथा राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में रविवार को हल्की बारिश के असार हैं। वहीं 20 नवंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है।

जयपुर में कई इलाकों में गिरे ओले।
जयपुर में कई इलाकों में गिरे ओले। इससे फसलों को नुकसान की आशंका है।

अचानक मौसम क्यों बदला
अफगानिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्र में बना पश्चिमी विक्षोभ तूफान में बदल रहा है। इसके चलते राज्य में कई जगहों पर बारिश हुई। प्रदेश में बीती रात तापमान में 2 से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन बारिश के चलते रविवार को ठंड थोड़ी बढ़ गई है।

सर्दी के मौसम में अचानक आई बरसात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से सर्दी-जुकाम के पेशेंट बढ़ेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जयपुर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। घरों की छतों पर बर्फ की चादर नजर आई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nDxWSv
via IFTTT

No comments