निःशुल्क आंख जांच शिविर में 175 बुजुर्गों का हुआ इलाज
स्वयंसेवी संस्था हेल्प एज इंडिया के तत्वावधान में अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ के क्षेत्रीय सहयोग से पंचायत भवन रतनपुर प्रांगण में मंगलवार को निःशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योगमाया अस्पताल अररिया के चिकित्सकों की टीम ने क्षेत्र के बुजुर्गों की आंख जांच की तथा उचित सलाह दिए। जांच के दौरान 125 बुजुर्ग मरीजों को मोतियाबिंद के इलाज के लिए चिन्हित किया गया। इस बारे में हेल्प ऐज इंडिया के परियोजना समन्वयक प्रभाष झा ने बताया कि करीब 175 बुजुर्ग मरीजों के आंख की जांच की गई। जिसमें 125 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के चिन्हित किया गया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मंडल, बेचू शर्मा, जगदीश मेहता, पारसदेव आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l4CIq6
via IFTTT
No comments