Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

त्योहारी सीजन में बढ़े कचरा डालने वाले, खूबसूरती बढ़ाने 2 हफ्ते पहले ही खर्च किए 12 करोड़

राजधानी के बूढ़ातालाब का सौंदर्यीकरण दो हफ्ते पहले किया गया। इसमें 12 करोड़ रुपए खर्च हुए। तालाब के एक ओर कई तरह की संरचनाएं बनाई गई हैं। लाइट्स वगैरह इस तरह से लगी हैं कि यह सुंदर नजर आ रहा है। लेकिन इस खूबसूरती को बिगाड़ने की कोशिशें भी थमी नहीं हैं। जब तक तालाब पर काम चला, तब तक निगरानी की वजह से इसमें कूड़ा डालना बंद हो गया था। लेकिन अब यह फिर शुरू कर दिया गया है। तालाब में कचरे की वजह से अगर फिर सड़ांध उठने लगी तो लोग वहां जाने से परहेज करने लगेंगे, जैसा पहले करते थे।

मनाही 10 साल से
बूढ़ातालाब में कूड़ा या अन्य सामान डालने की मनाही 10 साल से है, लेकिन इसकी निगरानी की व्यवस्था अब तक नहीं बन पाई है। इसके रखरखाव के नगर निगम की तरफ से एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाना है। लेकिन यह नियुक्ति भी अब तक नहीं हो पाई है। तालाब में कचरा डालने का सिलसिला त्योहारी सीजन के दौरान शुरू हुआ है। तालाब किनारे दो-तीन जगह कचरा नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि एक तरफ इस पर करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं, अगर निगरानी नहीं रखी गई तो यह फिर कूड़ातालाब में तब्दील हो सकता है।
रिपोर्टर फोटो स्टोरी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Increased waste in the festive season, enhancing beauty, spent 12 crores 2 weeks ago


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Ni5tp
via IFTTT

No comments