Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पिकअप से झारखंड ले जा रहे थे नौ मवेशी 2 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की हो रही तलाश

चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरसाटोली में पुलिस एक पिकअप वाहन से करीब 9 मवेशी जब्त किया है। पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी सहित अन्य की तलाश कर रही है।
कोतबा पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि पिकअप में मवेशियों की तस्करी की जा रही है। जिनमें से एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में गांव के बाहर जंगल के समीप खड़ा है। सूचना के बाद पुलिस फरसटोली गांव के पास पहुंची और वाहन की तलाशी ली तो वाहन में करीब 9 मवेशी मिले। पुलिस ने मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करा कर स्थानीय ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं कोतबा बजरंग दल व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से भाग रहे दो तस्कर को दौड़ा कर पकड़ा व पूरी कार्रवाई में पुलिस का सहयोग किया। तस्करी कर रहे टांगरटोली थाना लोदाम का वाहन चालक महफूज आलम व जामिर खान ने अपने बयान में बताया कि वे रायगढ़ जिले के फरसापानी से मवेशियों को लोड कर झारखंड ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पिकअप टांगरटोली के शमशाद का है।
चौकी प्रभारी चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 10 के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nine cattle 2 were being taken from pickup to Jharkhand, search for main accused


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3latyti
via IFTTT

No comments