22 गोवंश को बूचड़खाने ले जा रहा एक गिरफ्तार
22 गाय-बैल को बूचड़खाने ले जा रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही गो-वंश को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं अन्य आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार डिंडो चौकी अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वीरेंद्र नगर निवासी ननकोल उर्फ अब्दुल हसीम अपने सहयोगी साथियों के साथ 22 गो-वंश को झारखंड के गढ़वा स्थित बूचड़खाना ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो देखा कि आरोपी जंगल के रास्ते गो-वंश को मारते-पीटते हुए ले जा रहे हैं। वहीं पुलिस को देख आरोपी मौके से भागने लगे तो पुलिस ने खुरा विशालपुर निवासी टेमना कोडाकु को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34UyQU4
via IFTTT
No comments