Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

आज हल्की बारिश के आसार, कल से बढ़ेगी ठंड, रात का तापमान 24 घंटे में 5 डिग्री बढ़ा

गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 18 डिग्री रहा। 48 घंटे में ही दिन का पारा 2 डिग्री कम हुआ तो रात का 5 डिग्री बढ़ा। लिहाजा दिन में ठंड का अहसास हुआ। जबकि पहले की अपेक्षा रात में ठंड कम लगी। निवार चक्रवात के कारण जिले में मौसम का मिजाज दिनभर बदला रहा। बालोद शहर सहित आसपास गांवों में अधिकतर समय के लिए सूर्य बादलों में छिपा रहा। इसलिए धूप नहीं निकली। हवा की दिशा उत्तर से पूर्व होने और बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आने से बादल छाए रहे। शुक्रवार को बौछारें पड़ने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि निवार अति प्रबल चक्रवात गुरुवार को उत्तर तमिलनाडु के ऊपर स्थित है, जो कमजोर पड़कर चक्रवात के रूप में परिवर्तित हो गया है। यह आगे गहरा अवदाब के रूप में परिवर्तित होगा। इस चक्रवात के कारण दक्षिण से गर्म और नमीयुक्त हवा आ रही है। जबकि उत्तर से पश्चिमी हवा आ रही है।

उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा निवार चक्रवात
निवार चक्रवात हर 6 घंटे में कमजोर होकर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है इसलिए इसका बादल और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के अतिरिक्त और कुछ प्रभाव नहीं पड़ेगा। शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। शाम या रात से बादल छंटने की संभावना है। 28 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nWjvJh
via IFTTT

No comments