Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

24 लोगों का चालान, गलत पार्किंग पर दी गई चेतावनी

नेशनल हाईवे पर बन रही सीसी सड़क को लेकर लंबे समय से शहर के बीच यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई बंद कर दी गई थी। शहर के बीच भीड़ वाले इलाके में निर्माण पूरा होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने फिर से धर पकड़ की कार्रवाई शुरू की है। सोमवार को 24 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि अब सड़क पर वाहन पार्क करने भी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
शहर के बीच ऊपर नीचे रोड से पुराना बस स्टैंड तक सीसी सड़क बनाने का कार्य जून माह से शुरू हुआ था। सीसी सड़क निर्माण शुरू होने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने शहर के बीच की स्थिति को देखते हुए चालानी कार्रवाई बंद कर दी थी। क्योंकि इस दौरान कार्रवाई करने से शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब सड़क का 80 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही त्योहार आदि भी निकल चुके हैं जिसके बाद सोमवार को ट्रैफिक पुलिस फिर से सड़क पर उतर कार्रवाई शुरू करते 24 लापरवाही चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें सभी चालकों के खिलाफ बिना हेलमेट व तीन सवारी के मामले में कार्रवाई की गई। पकड़े जाने के बाद इनका चालान तो काटा गया साथ ही दोबारा एेसा करने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस के अनुसार अब स्थिति सामान्य हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35W3pZN
via IFTTT

No comments