Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

26 नए केस, दो पॉजिटिव मरीज की मौत के साथ तेजी से बढ़ रहा आंकड़ा

जिले में रविवार को 26 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पिछले सप्ताह भर से जिले में नए मरीजों के
मिलने का आंकड़ा 20 से 30 के बीच ही स्थित है। लेकिन पॉजिटिव मरीजों के मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
जिले में फिर दो कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों के मौत का आंकड़ा 55 पर पहुंच चुका है।
कोरोना पॉजिटिव मृतकों में जिले के दो लोग शामिल हैं। इसमें से एक चारामा विकासखंड 33 वर्षीय युवक है। जिसकी करीब डेढ़ माह पूर्व तबियत बिगड़ने पर कोरोना जांच कराई गई थी। 11 अक्टूबर को जांच में उसे कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन युवक की लगातार तबियत बिगड़ती जा रही थी। जिसे देखते उसे 16 नवंबर को निजी अस्पताल से डिस्चार्ज कर कोविड अस्पताल कांकेर के लिए रेफर किया गया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। दूसरो कोरोना पॉजिटिव मृतक नरहरपुर विकासखंड का युवक है। 43 वर्षीय युवक 9 नवंबर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। 18 नवंबर को युवक की जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया। लेकिन परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के बदले वापस अपने घर ले आए। जहां उसकी मौत हो गई।

मोहल्ला क्लास में जाने वाले बच्चे मिले पॉजिटिव
रविवार को सबसे अधिक चारामा विकासखंड में 9 मरीज मिले। इसमें भी सिरसिदा में एक ही परिवार में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। जिसमें दो बच्चियां गांव में लगने वाले मोहल्ला क्लास में पढ़ाई करने जा रहे थे। जिससे आशंका है कि इनके संपर्क में और भी बच्चे आए होंगे। जिनकी तलाश कर उनकी भी जांच की जाएगी। इस परिवार में सप्ताह भर पहले मुखिया को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसे सर्दी खांसी की शिकायत होने पर जांच की गई थी। जिसमें मुखिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिवार के अन्य सदस्यों की जांच की गई। इनकी भी रिपोर्ट 22 नवंबर को पॉजिटिव पाई गई। सभी होम आइसोलेशन में हैं। भानुप्रतापपुर के तुएगहन में भी एक ही परिवार में दो लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। कांकेर के भंडारीपारा में 75 वर्षीय वृद्ध को पॉजिटिव पाया गया है।

22 नवंबर को जिले में मिले पॉजिटिव मरीज

  • कांकेर 3- (आमापारा 1, भंडारीपारा 1, अंजनी 1)
  • भानुप्रतापपुर 4- (तुएगहन 2, संबलपुर 1, धनेली1)
  • चारामा 9- (चारामा 4, सिरसिदा 5)
  • नहररपुर 7- (नरहरपुर 3, अमोड़ा 2, सुरही 1, चवड़ 1)
  • पखांजूर 2- (कापसी 1, बांदे 1)
  • दुर्गूकोंदल 1- (मेढ़ो 1)

अंतागढ़ में पांच से मरीजों की संख्या शून्य : लगातार पांच दिन बाद भी रविवार को जारी सूची में अंतागढ़ विकासखंड शामिल नहीं है। अंतागढ़ में पिछले पांच दिन से एक भी नए मरीज नहीं मिले हैं। जो काफी राहत की बात है। इसी तरह दुर्गूकोंदल विकासखंड में नए मरीजों की संख्या काफी घट गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/339lwcX
via IFTTT

No comments