नदी पार कर बारसूर थाने पहुंचे 27 नक्सली, किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बारसूर इलाके में बसे नदी पार गांव के 27 नक्सलियों ने बारसूर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। 27 सरेंडर नक्सलियों में 5 इनामी नक्सली भी शामिल हैं। हफ्तेभर पहले इस इलाके के 32 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। हफ्तेभर में इस इलाके के 59 नक्सलियों ने नक्सलवाद का दामन छोड़ मुख्यधारा में जुड़े हैं। जब ये सभी सरेंडर के लिए बारसूर थाना पहुंचे तो पुलिस अफसरों ने इन सभी का स्वागत किया।
जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है उनमें हांदावाड़ा, बाकेली सहित अन्य गांवों के हैं। इन सभी के सरेंडर के दौरान सीआरपीएफ 195 बटालियन के टूआइसी कुमार सौरभ, एसडीओपी चन्द्रकान्त गवर्णा, डीएसपी शिल्पा साहू, डीएसपी अमर सिदार सहित अन्य अफ़सर मौजूद थे। सरेंडर नक्सलियों को छाता सहित अन्य सामान का वितरण किया गया।
तेलुगु कैडर के लिए भी मौका, आकर सरेंडर करें
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि लोन वर्राटू अभियान शुरू होने के बाद अब तक 177 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें 45 इनामी नक्सली भी हैं। तेलुगु कैडर और अन्य इनामी नक्सलियों से अपील है कि वे आएं और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की सरेंडर नीतियों का लाभ लेकर सरेंडर करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/360CoUa
via IFTTT
No comments