Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दिनभर छाए रहे बादल, 3 डिग्री बढ़कर 19 पर पहुंचा पारा

सुबह से दिनभर बादल छाए रहने के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं ठंड तो कम रही लेकिन दिनभर धूप की लुका-छिपी जारी रही। इधर बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी का मौसम भी बना, लेकिन बारिश नहीं हुई। ऐसे में तापमान भी सामान्य बना रहा। बताया जाता है कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 19 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान में सामान्य से 3 डिग्री की गिरावट हुई है। शुक्रवार से अगले पूरे हफ्ते कहीं-कहीं पर बादल छाने के साथ ही धुंध और कोहरा छाने की संभावना है। गुरुवार को दिन का न्यूनतम तापमान जहां सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 19 डिग्री तो अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 27 डिग्री दर्ज किया गया है। इधर हवा में नमी का प्रतिशत सुबह साढ़े 8 बजे 77 और शाम साढ़े 5 बजे 75 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36xcPKA
via IFTTT

No comments