Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोना के 32 नए केस, भर्ती मरीजों की संख्या घटकर 29

मंगलवार को जिले में 32 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई। इसमें सबसे ज्यादा चारामा विकासखंड में 12 मरीज पाए गए हैं। जबकि कोयलीबेड़ा व दुर्गूकोंदल दोनों विकासखंड में मंगलवार को एक भी नए कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिले। जिससे इन दोनों विकासखंड के लोगों को काफी राहत मिली है। इधर भर्ती मरीजों की संख्या भी कम होकर 29 पर पहुंच गई।
मंगलवार को जिले में सबसे ज्यादा चारामा के कुछ गांव में मरीज मिले हैं। सोमवार को भी चारामा के पिपरौद में एक ही परिवार में 4 पॉजिटिव मरीज मिले थे। चारामा इलाके में पिछले कई दिनों से तेजी से मरीजों कोरोना पॉजिटिव मरीजा की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे वहां दहशत भी बढ़ रही है। इसी तरह पिछले पांच दिस से कोरोना पॉजिटिव की सूची से गायब अंतागढ़ में फिर से दो मरीज पाए गए हैं। कांकेर शहर की बात करें तो यहां अब शहर के अन्य वार्डो में मरीजों की संख्या की घटी है। लेकिन अन्नपूर्णापारा में लगातार मरीज मिल रहे हैं। जो चिंता का विषय है। जिले में वर्तमान में 201 पॉजिटिव मरीज है। इनमें से भर्ती मरीजों की संख्या बात करें तो दो सौ बिस्तर वाले कांकेर कोविड अस्पताल में सिर्फ 19 मरीज ही भर्ती हैं। इनमें भी किसी भी मरीज की स्थिति चिंताजनक नहीं है। वहीं पचास पचास बिस्तर वाले कोविड सेंटर नरहरपुर में 3 तथा दुर्गूकोंदल में 7 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं।

  • 5381 - कुल पॉजिटिव
  • 201 - कुल एक्टिव


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33f3AO8
via IFTTT

No comments