Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

37 नए केस , जंगलवार में कोरोना का कहर

सोमवार को जिले में 37 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। चारामा में सबसे अधिक पॉजिटिव मिले हैं। चारामा के ग्रामीण इलाकों में लगातार कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। वहीं कांकेर के जंगलवार कालेज में 4 जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अंतागढ़ फिर छठवें दिन कोरोना पॉजिटिव की सूची में शामिल हो गया। हालांकि यह सोमवार को एक मात्र पॉजिटिव पाया गया है।
शहर के अन्नपूर्णापारा व अलबेला पारा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की कड़ी खत्म नहीं हुई है। यहां लगातार मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को दोनों वार्डो में एक एक मरीज पाए गए हैं। जंगलवार कालेज में पूर्व में जवान व उनके परिवार के पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद यहां करोना पर कंट्रोल कर लिया गया था। लेकिन एक बार फिर सोमवार को चार जवानों को पॉजिटिव पाया गया है।
इसके बाद उनके संपर्क में आए अन्य जवानों की जांच की जा रही है। जंगलवार कालेज के बाद भानुप्रतापपुर के कन्हारगांव एसएसबी कैंप व कोयलीबेड़ा के इरकबुट्टा बीएसएफ कैंप में एक एक जवान को पॉजिटिव पाया गया है। इन कैंपों में भी पहले जवान पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन इसके बाद पिछले 20 से इस पर ब्रेक लग गया था। इधर चारामा के पिपरौद में एक ही परिवार में चार लोगों को पॉजिटिव पाया गया है।

सेामवार को जिले में कोरोना की स्थिति

  • 5349 - कुल पॉजिटिव
  • 198 - कुल एक्टिव


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Y87qf
via IFTTT

No comments