Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सड़क किनारे खून से लथपथ मिला शव, 3 किमी दूर सुनसान इलाके में खड़ी मिली कार; रात को घर से निकले थे

अजमेर की बिजयनगर तहसील में एक प्रापर्टी कारोबारी की हत्या कर दी गई। 60 साल के कारोबारी नौरतमल जैन का खून से लथपथ शव एक होटल के पास सुनसान इलाके में मिला। जहां शव मिला उससे 3 किलोमीटर दूर उनकी कार लावारिस हालत में खड़ी थी। कार का अगला शीशा टूटा हुआ था। इससे आशंका है कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। नौरतमल रविवार रात करीब आठ बजे अपनी कार लेकर घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे।

कार भीलवाडा रोड पर विजय गौशाला के पास लावारिस हालत में मिली।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह अजमेर रोड इलाके में शव मिला। शव सेमीन्यूड था। शव पर पेंट नहीं था। वहीं कार भीलवाडा रोड पर विजय गौशाला के पास मिली। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार रात 8 बजे कार लेकर घर से निकले थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे। देर रात तक जब वहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। लेकिन रात भर उनका कुछ पता नहीं चला। सुबह उनकी कार लावारिस हालत में मिली। फिर शव मिलने की सूचना पुलिस तक पहुंची।

मोर्चरी के बाहर परिजनों से बात करते पुलिस अधिकारी।

कारोबारी रात को किससे मिलने घर से निकले थे। अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्कवायड को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया है। हत्या की वारदात सिर्फ लूटपाट के लिए की गई है या फिर इसमें कोई और एंगल है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल, अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस क्लू नहीं लगा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अजमेर में बिजयनगर के भीलवाडा रोड पर मिला कारोबारी का शव।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IHvlHG
via IFTTT

No comments