Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

चिंतागुफा के सिंघनमड़गू के जंगलों से 3 नक्सली गिरफ्तार

नक्सली संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय वंजाम देवा, दिरदो भीमा और दण्डकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संंगठन सदस्य के रूप में सक्रिय सोड़ी देवा को पकड़कर पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पकड़े गए तीनों नक्सली इसी साल 9 जुलाई को भेजी थाना क्षेत्र के गच्चनपल्ली के पास फोर्स की सर्चिंग पार्टी पर हुई गोलीबारी की नक्सली वारदात में शामिल होने के आरोपी हैं।
नक्सल सेल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को भेजी थाना व कैंप से सीआरपीएफ की कोबरा 202 बटालियन के कमांडेंट एसबी सिंह, डीआरजी भेजी टीम के कमांडर उत्तम सोरी एवं एसटीएफ के कंपनी कमांडर विंध्यराज की अगुवाई में कोबरा, डीआरजी व एसटीएफ जवानों की अलग-अलग टुकड़ियों भेजी व चिंतागुफा थाना क्षेत्र के सरहदी गांवों की ओर सर्चिंग के लिए रवाना हुईं थीं। सिंघनमड़गू के जंगलों में जवानों की टुकड़ी से खुद को घिरता देख तीन नक्सलियों ने भागने की असफल कोशिश की और जवानों के हत्थे चढ़ गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m4nKSn
via IFTTT

No comments