Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म, 42 घंटे में चालान किया पेश

नाबालिग के अपहरण और उसके साथ हुए दुष्कर्म के मामले में तपकरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 42 घंटे के अंदर न्यायालय में चलान पेश कर दिया है।
मंगलवार को तपकरा के एक व्यक्ति ने रिपाेर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग छोटी बहन 7 नंवबर के शाम 4.15 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। आस पास रिश्तेदारी में पता लगाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर तपकरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरसाबहार थाना सीतापुर जिला सरगुजा पहुंचकर आरोपी के जीजा व बहन के घर से आरोपी के साथ ही अपहृता नाबालिग को बरामद किया एवं आरोपी बंधनराम पिता लालधर राम जाति डोम, निवासी कुनकुरी बेन्देरभदरा को हिरासत में लेकर थाना कुनकुरी में महिला पुलिस अधिकारी से नाबालिग का बयान लिया गया। जिसमें किशोरी ने बताया कि आरोपी बंधनराम ने उसे शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में आरोपी बंधनराम को गिरफ्तार कर महज 42 घंटे के अंदर न्यायालय विशेष न्यायाधीश कुनकुरी में पेश भी कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lsdu6h
via IFTTT

No comments