Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

चोरी छिपे बजाए गए पटाखे, 47 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई

आतिशबाजी न होने की वजह से इस बार दीपावली पर 4 दिवसीय त्योहार पर जिलेभर में कहीं से भी आगजनी की घटना हाेने का समाचार नहीं मिला है। नगरपरिषद के फायर ऑफिसर गौतम लाल के अनुसार पटाखे नहीं फोड़े गए, इस वजह से राहत मिली। पिछली दीपावली पर शहर में 14 जगह आगजनी हुई थी। चाराें थाना पुलिस द्वारा दीपावली की रात काे पटाखे बजाते 46 लाेगाें काे पकड़ा। इनमें से एक व्यक्ति ने पुलिस द्वारा काटे गए चालान काे जमा करवाने से इनकार कर दिया।

उसके खिलाफ इस्तगासा दर्ज कर एसडीएम काेर्ट में चालान पेश किया जाएगा। इसके अलावा एक व्यापारी काे भी पटाखे बेचते पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इन 47 कार्रवाइयों में एक लाख रुपए जुर्माना राशि वसूली गई। सबसे अधिक कार्रवाइयां काेतवाली पुलिस ने कीं। 16 लाेगाें काे पटाखे बजाते पकड़कर 32 हजार रुपए जुर्माना वसूला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uv3opr
via IFTTT

No comments