Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रिटायर्ड इंजीनियर के साथ मौत का आंकड़ा पहुंचा 48

शुक्रवार को जिले में कोरोना के 47 नए पाॅजिटिव मरीज मिले। मरीजों का आंकड़ा कम होने से जरूर राहत है। लेकिन जिले के एक रिटायर्ड इंजीनियर की कोरोना से नागरपुर में मौत ने चिंता भी बढ़ा दी है। हालांकि इस बार भी इस मौत का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के सरकारी रिकार्ड में नहीं आया है। इसके साथ ही जिले में अबतक कुल 48 लोगों को कोरोना से मौत हो चुकी है।
भानुप्रतापपुर के सलिहापारा में निवासरत सिंचाई विभाग के 63 वर्षीय रिटायर्ड इंजीनियर की 2 अक्टूबर को तबियत खराब हो गई थी। जिससे उनका परिवार उन्हें इलाज के लिए नागपुर ले गया था। जहां हुए जांच में इंजीनियर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके साथ ही नागपुर में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान नागपुर में उनकी मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण परिवार ने उनका नागपुर में ही अंतिम संस्कार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार कोरोना से जिले में व जिले वासियों की अबतक कुल 40 मौतें हुई है। जबकि विभाग के पास जिले के 8 लोगों की मौत का कोई आंकड़ा नहीं है।

4860 - कुल पॉजिटिव
275 - कुल एक्टिव

कुरना में एक ही परिवार में 5 पॉजिटिव
शुक्रवार को जिले में सबसे ज्यादा नरहरपुर विकासखंड में 14 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनमें से ग्राम कुरना में मिले 6 मरीजों में पांच एक ही परिवार के सदस्य हैं। ये परिवार कहां से संक्रमित हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा नरहरपुर के ही मावलीपारा में भी 3 लोग एक परिवार में पॉजिटिव मिले हैं। जबकि कांकेर विकासखंड में जवाहर वार्ड में एक ही परिवार में 3 सदस्य पॉजिटिव मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ewRIM5
via IFTTT

No comments