Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बिना मास्क के खिलाफ कार्रवाई शुरू, सिर्फ दो जोन में 52 फंसे

कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने राजधानी में बिना मास्क निकले लोगों पर कार्रवाई फिर शुरू कर दी है। बुधवार को केवल दो जोन में कार्रवाई की गई और उसी में सुबह से दोपहर तक 52 लोग बिना मास्क के पकड़े गए। निगम जोन-4 के कमिश्नर विनय मिश्रा ने बताया कि पुलिस के साथ की गई कार्रवाई के दौरान 38 लोग बिना मास्क मिले, जिनसे 2150 रुपये जुर्माना वसूला गया। केवल इस जोन में 23 मार्च से लेकर आज तक नियम तोड़ने वाले 12439 लोगों से 991888 रुपए जुर्माना वसूला जा चुका है। इधर, जोन-7 के अमले ने भी बु‌धवार को अलग-अलग जगह जांच कर 14 लोगों को बिना मास्क पकड़ा और इनसे 1300 रुपए जुर्माना वसूला गया है।
जोन कमिश्नर विनोद पांडे ने बताया कि जोन की टीम ने 19 मार्च से अब तक 6282 लोगों से 653490 रुपए का जुर्माना वसूला है। यही नहीं, सड़कों व चौराहों पर लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी रखने और सड़क पर नहीं थूकने को लेकर समझाइश भी दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UCMTaD
via IFTTT

No comments