Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

7 में से 2 करोड़ ही वसूले अब वार्डों में लगेंगे शिविर

नगर निगम द्वारा 2020-21 की राजस्व वसूली के लिए दिसंबर महीने से शिविर लगाए जाएंगे। वार्डों में शिविर लगाकर वसूली की जाएगी। 40 वार्डों से चालू सत्र में 5 करोड़ 60 लाख रुपए वसूल किए जाने हैं, इनमें से 40 प्रतिशत वसूली कर ली गई। 2 करोड़ 29 लाख रुपए राजस्व मिला। इसके अलावा पुराना बकाया 2 करोड़ 31 लाख रुपए हैं, जिनमें से मात्र 22 प्रतिशत की वसूली की गई।

कुल 7.92 करोड़ में से 2.81 करोड़ की वसूली की गई। सबसे कम जल कर की वसूली इस वर्ष हो पाई। इसके लिए राजस्व विभाग दिसंबर महीने के पहले सप्ताह से बड़े बकायादारों से जल कर वसूलने वार्डों में निकलेगी। मौके पर ही नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

4 प्रतिशत छूट का आज अंतिम दिन: नगर निगम टैक्स जमा करने के लिए हर साल छूट दी जाती है। राजस्व विभाग टैक्स जमा करने वालों को 6.25 प्रतिशत तक छूट दिया। सितंबर महीने में सबसे ज्यादा टैक्स जमा हुए। इस दौरान टैक्स जमा करने पर लोगों को 6.25 प्रतिशत तक छूट मिली। अक्टूबर और नवंबर महीने में टैक्स जमा करने 4 प्रतिशत की छूट मिली। 4 प्रतिशत छूट के साथ जमा करने की आज अंतिम तारीख है। इसके बाद दिसंबर महीने से छूट देना बंद हो जाएगा।

1.28 करोड़ में से जल कर सिर्फ 21 लाख वसूले

राजस्व विभाग चालू वित्तीय वर्ष में 1 करोड़ 28 लाख रुपए जल कर वसूलने का लक्ष्य रखा है। इसमें से 21.66 लाख रुपए जमा भी हो चुके। पुराना बकाया 93.42 लाख रुपए बाकी है, जिसमें से 19.60 लाख रुपए सितंबर महीने में अभियान चलाकर वसूल किया गया। कुल 2 करोड़21 लाख में से 41 लाख रुपए जल कर की वसूली की गई। कुल लक्ष्य का 18 प्रतिशत वसूल हुआ।

दुकानों का किराया भी जमा नहीं हो रहा

नगर निगम द्वारा बीते वर्ष अभियान चलाकर दुकानों का किराया वसूल किया गया था। सबसे ज्यादा दुकानों का किराया जमा हुआ। इस वर्ष लोग दुकानों का किराया जमा नहीं कर रहे। कुल लक्ष्य का मात्र 36 प्रतिशत वसूल हो पाया है। चालू सत्र में 55.89 लाख रुपए लक्ष्य रखा है, जिनमें से 17 लाख जमा किय गया।

पुराना बकाया 14 लाख है, जिनमें से 8 लाख वसूली हुई। राजस्व अधिकारी निखिल चंद्राकर ने बताया दिसंबर के पहले सप्ताह से जल कर वसूलने टीम वार्ड में निकलेगी। बड़े बकायादारों के नल कनेक्शन काटे जाएंगे। दिसंबर में शिविर लगाकर वसूली भी की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संबलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मशीन से पिलर खड़े का काम शुरू।
Only 2 crore out of 7 will now be camped in wards


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ok9gPh
via IFTTT

No comments