मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंची उत्कल भवन, 77 की जांच
20वें राज्य स्थापना दिवस से मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ हुआ है। जिसके तहत जगदलपुर नगर निगम में विगत तीन दिनों से वार्डों में मोबाइल यूनिट वाहन पहुंच रही है । सोमवार को शिव मंदिर व भैरम देव वार्ड में उत्कल समाज भवन के निकट संयुक्त रूप से मोबाइल मेडिकल युनिट वाहन पहुंची।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन व महापौर सफीरा साहू ने अपने सामने 77 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की। उन्होंने बताया कि मेडिकल यूनिट वाहन के पास पहुंच कर स्वास्थ्य जांच के लिए आए और श्रमिकों को इलाज कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसके चलते 77 लोग इलाज के लिए पहुंचे। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया की सोच है कि हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाएं घर पहुंच उपलब्ध हो। इसी तारतम्य में मोबाइल यूनिट में एमबीबीएस चिकित्सक सहित दक्ष तकनीशियन व अन्य प्रशिक्षित स्टाफों द्वारा स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है जिसमें बीपी, शुगर अन्य मौसमी बीमारियों की जांच तत्काल हो रही है तो क्रिटिकल केसों का जांच कर मेडिकल कॉलेज व महारानी अस्पताल में जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य जांच मोहल्लों में होने से गरीब व्यक्तियों की नि:शुल्क जांच हो रही है और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी मिल रहा है।
इस दौरान कांग्रेसी नेताओं द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं आम जनता को मिले इसके लिए प्रेरित कर रहें हैं जिसमें सोमवार को अनवर खां, हेमु उपाध्याय, राजीव शर्मा, योगेश पानीग्राही, शहनवाज खान व प्रतिमा जंगम भी शिव मंदिर व भैरम देव वार्ड के लोगों को प्रेरित करते हुए देखे गए। मंगलवार को वीर सावरकर वार्ड के माता मंदिर के निकट शिविर लगाकर लोगों का इलाज किया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार को शिविर में आने वाले मरीजों में अधिकतर मरीज सामान्य बीमारियों के थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35dirdf
via IFTTT
No comments