Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कल करवा चौथ, धनतेरस तक खरीदारी के लिए 7 दिन शुभ

दीपावली पर्व नजदीक आते ही सभी दुकानों, ज्वेलरी, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान समेत अन्य गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी करने लोग पहुंच रहे है। खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त शनिवार से ही हो गया हैं। जो आगे भी जारी रहेगा।
इस साल दीपावली 14 नवंबर को है। खास बात यह है कि धनतेरस के पहले ही अबूझ मुहूर्त सहित 7 दिन विभिन्न शुभ योग बन रहे है। इनमें पुष्य, रवि, सर्वार्थ व अमृत सिद्धि जैसे शुभ योग शामिल हैं। शहर के पंडित नारायण प्रसाद ने कहा कि विशेष योगों में की गई खरीदी परिवार के लिए सुख-समृद्धिदायी होती है। शुभ योग अपने आप में काफी महत्व रखता है।
करवा चौथ कल, आज खुली रहेंगी दुकानें: 4 नवंबर को करवा चौथ है। इसके लिए बाजार में सोमवार को लोग खरीदारी करने पहुंचे। मंगलवार को भी दुकानें खुली रहेंगी। त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से देवउठनी तक सप्ताहभर दुकानें खोलने की छूट दी गई है।

चार किस्तों में 3 अरब 38 करोड़ 81 लाख 37 हजार रुपए मिलेगा बोनस
दिवाली से पहले किसानों को तीसरे किश्त के रूप में धान बोनस राशि मिल गई है। जिले के एक लाख 19 हजार से ज्यादा किसानों के खातों में 88 करोड़ रु. ट्रांसफर किया गया है। जिसकी पुष्टि जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक ने की है। किसान कभी भी पैसा निकालने के लिए पहुंच सकते हैं। दरअसल राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत चार किस्तों में 3 अरब 38 करोड़ 81 लाख 37 हजार रुपए की राशि किसानों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी। जिसके बाद चरणवार राशि ट्रांसफर करने का सिलसिला चल रहा है। जिला सहायक नोडल अफसर एसके वैदे ने बताया कि 19 हजार 684 किसानों के खाते में 8895.12 लाख रुपए ट्रांसफर हो चुका है।

जानें, धनतेरस तक कब शुभ योग बन रहे

  • 3 नवंबर- सर्वार्थ सिद्धि योग सूर्योदय से अगले दिन दोपहर 2.30 बजे तक रहेगी। मांगलिक कार्य खरीदारी करना लाभदायी होता है।
  • 4 नवंबर- सूर्योदय काल से दोपहर 2.30 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगी। रत्न, आभूषण व वस्त्र खरीदना लाभकारी रहेगा।
  • 6 नवंबर- शाम 4.21 बजे से त्रिपुष्कर, पुष्य योग शुरू होगा, जो शनिवार शाम 5.20 बजे तक रहेगा। सभी खरीदारी करना शुभ होगा।
  • 7 नवंबर- इस दिन रवि योग सुबह 6.47 बजे से 8.12 बजे तक रहेगा। वाहन, भवन-भूखंड खरीदना शुभ होगा।
  • 8 नवंबर : कुमार योग, अश्लेषा नक्षत्र व अहोई अष्टमी का संयोग बन रहा है। खाद्यान्न व औषधि आदि की खरीदारी व मांगलिक कार्य श्रेष्ठ फलदायी रहेगा।
  • 13 नवंबर : धनतेरस-अबूझ मुहूर्त दिवस, प्रदोष व हस्त नक्षत्र योग रहेगा। खरीदारी मंगलकारी रहेगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
7 days auspicious for shopping till Karva Chauth, Dhanteras tomorrow


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/361UFAt
via IFTTT

No comments