Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

आतिशबाजी नहीं कर सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को दिया धन्यवाद

दीपावली पर आतिशबाजी पर लगाई रोक की पालना करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है। इससे पहले दीपावली के दिन भी मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए व वीडियो संदेश के जरिए जनता से दीपावली पर आतिशबाजी न करने की अपील की थी।

कल शाम दीपावाली पर प्रदेश में आतिशबाजी न होते देख मुख्यमंत्री ने आज ट्वीट करते हुए लिखा कि यह देखकर खुशी हुई कि प्रदेशवासियों ने पटाखे न चलाने की मेरी अपील का अनुसरण किया और अपने परिवार के साथ दीप जलाकर उल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया।इस सहयोग गंभीरता और हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना के लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं, स्वं अनुशासन से हम कोरोना के खिलाफ संघर्ष में कामयाब होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा की भी सभी को शुभकामनाएं दी।

आपको बता दें कि प्रदेश में इस बार कोरोना के बढते संक्रमण केसों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस बार आतिशबाजी के साथ पटाखा बिक्री पर रोक लगा दी थी। ताकि दीपावली पर इस बार प्रदूषण कम हो और कोरोना के साथ—साथ दमा व दिल की बीमारी से पीडित मरीजों को किसी तरह की तकलीफ न हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रदेश में सरकार ने 31 दिसंबर तक आतिशबाजी और पटाखा बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। इस आदेशों की पालना नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान भी किया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32Oa4mZ
via IFTTT

No comments