Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गोपालनगर पेट्रोल पंप लूटने का प्रयास आधा दर्जन बदमाशाें ने तोड़फोड़ की

कोतवाली थाना क्षेत्र में गोपालनगर स्थित एसएस फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर रविवार रात लूट की नीयत से आए आधा दर्जन बदमाशाें ने पेट्राेल पंप के एक कमरे के कांच व चार बाइक में तोड़फोड़ की।पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पंप के मालिक शशि झंवर ने बताया कि रविवार रात करीब 11:30 बे दो कार में आधा दर्जन से अधिक युवक हथियारों से लैस होकर आए।

पंपकर्मियों से गाली-गलौच कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। एक कमरे में मौजूद पंपकर्मी गोवर्धनलाल जाट, प्रभु,चंद्रप्रकाश ने कमरे को अंदर से बंद चिल्लाना शुरू किया।हमलावरों ने कमरे को खोलने के लिए कांच फोड़ दिए। पंप पर खड़े चार दुपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों के आने पर हमलावर भाग गए। पंप मालिक शशि झंवर व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। झंवर की रिपोर्ट पर पुलिस ने राहुल सेन, सुरेश रेगर सिरड़ी, लोकेश सालवी सुरजना, राजवीर गुर्जर, हिम्मत धाकड़ पालछा आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Half a dozen miscreants vandalize attempt to rob Gopalnagar petrol pump


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39qFP9T
via IFTTT

No comments