Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बीकानेर में तापमान में गिरावट, बादलवाही के साथ ठंडी हवाओं ने कराया सर्दी बढऩे का अहसास, न्यूनतम तापमान पंद्रह डिग्री सेल्सियस

प्रदेश में जयपुर सहित कई क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के बाद मरुशहर बीकानेर में तापमापी में पारा नीचे की ओर तेजी से बढऩे लगा है। सोमवार को बीकानेर में सुबह पंद्रह डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचा, जो आने वाले दिनों में और कम होने की उम्मीद की जा रही है।
आमतौर पर बीकानेर में दीपावली से पहले कार्तिक पूर्णिमा के दिन सर्द हवाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसी दिन यहां श्रीकोलायत में मेला होता है और सर्दी का आगमन इसी दिन से माना जाता है। इस बार यह अहसास दीपावली के एक दिन बाद हुआ। रविवार को सुबह भी ठंडी तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई थी लेकिन बाद में सर्दी कुछ कम रही। सोमवार सुबह तो ठंडी हवाओं ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। अलसुबह हल्की धुंध भी नजर आई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान ज्यादा कम हुआ। उम्मीद की जा रही है कि बीकानेर में सोमवार को तापमान अधिकतम 27 डिगी्र सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 25 नवम्बर तक तापमान न्यूनतम ग्यारह डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Temperature drop in Bikaner, cold winds along with cloudburst made winter feel colder, minimum temperature fifteen degree Celsius


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uv3qNV
via IFTTT

No comments