Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गौठान में गाेबर से जैविक खाद बनाने व मुर्गी-बकरी पालन कराने पर दिया जोर

जशपुर ब्लॉक के पुत्रीचौरा गौठान का निरीक्षण करके कलेक्टर महादेव कावरे ने समूह की महिलाओं से गौठान से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने गोबर को यहां-वहां ना रखकर वर्मी टाका में डालने एवं कम्पोस्ट खाद तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने समूह की महिलाओं से गौठान में अब तक हुए गोबर खरीदी एवं भुगतान के संबंध में जानकारी ली। गौठान समूह के सदस्यों ने बताया कि अब तक गौठान में लगभग 11 हजार 34 किलो गोबर की खरीदी हुई है एवं गोबर बिक्री का भुगतान गौठान समिति द्वारा किया जा चुका है।
कलेक्टर ने गौठान में यथाशीघ्र गोबर से जैविक खाद निर्माण प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह की महिलाओं को गौठान में ही योजनाओं का लाभ उठाते हुए अन्य आय के साधन से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। समूह की महिलाओं गौठान में मनरेगा में बनाए डबरी में मछली पालन की शुरुआत करने के सुझाव दिए। मुर्गी शेड का निर्माण कर मुर्गी एवं बकरी पालन जैसे कार्य प्रारंभ करने की बात कही। कलेक्टर कावरे ने महिलाओं को अतिरिक्त आय उपलब्ध कराने के दृष्टि से समूह की महिलाओं को कृषि विभाग की योजना का लाभ लेने की हिदायत दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Gothan, emphasis is laid on making organic manure from cow dung and rearing poultry


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34WtebY
via IFTTT

No comments