Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

संघ के पुरोधा सत्यपाल हर्ष का भी निधन, स्वयंसेवक से प्रांत कार्यवाह तक पहुंचे, कमजोरों के मददगार बने

आरएसएस के प्रांत कार्यवाह सत्यपाल हर्ष का रविवार को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। वे कोरोना पॉजिटिव थे। उनके निधन के पश्चात कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पीछे उनकी पत्नी कमला है। बचपन से ही आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में जुड़ने के पश्चात प्रचारक रहते हुए संघ उत्थान के लिए कई काम किए।

उनके साथ संघ के पुरोधाओं में शारदा शरण सिंह, रामराज व्यास और कपूर व्यास रहे। अब उनके साथ रहे कपूर व्यास ही जीवित है, जबकि रामराज व्यास व शारदा शरण सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। प्रांत कार्यवाह रहने के पहले वे महानगर और विभाग कार्यवाह भी रहे। वे विद्या भारती के प्रांत सचिव और संरक्षक भी रहे।

वे संघ से जुड़े व अन्य लोगों के मुश्किल समय में मदद के लिए उनके साथ खड़े रहते थे, इसके साथ ही वे हमेशा कमजोर व शोषित लोगों मदद के लिए भी तत्पर रहते थे। सादा जीवन जीने वाले सत्यपाल हर्ष फिलहाल प्रताप नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के केशव परिसर के छोटे हिस्से में अपनी पत्नी कमला के साथ रह रहे थे। कुछ दिन पहले कोरोना के संक्रमण के शिकार हो गए थे। उनके निधन पर एबीवीपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हेमंत घोष ने कहा कि संघ ने आधार स्तंभ खो दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Union leader Satyapal Harsha also passed away, went from volunteer to province to work, helped the weak


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UvYybd
via IFTTT

No comments