Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

संविधान के नियमों का पालन हर नागरिक का कर्तव्य: फा. ओस्कर

संविधान दिवस पर गुरुवार को ग्रामीण विकास केन्द्र कुनकुरी के बैनर तले जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में ग्रामीण विकास केन्द्र के कर्मचारियों के साथ विशप हाउस के फादर, लोयोला महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों के साथ हाॅलीक्रास व संत अन्ना की धर्म बहनें भी सम्मिलित हुई।
जागरूकता रैली महागिरजाघर के प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए संविधान के मूल कर्तव्यों की जानकारी से संबंधित तख्तियां पकड़े हुए जय स्तम्भ चौक, मेन रोड, बस स्टैण्ड होकर खेल मैदान के पास से वापस जय स्तम्भ चौक पहुंची। जिसके बाद चौक पर एक संबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संबोधन में मुख्य वक्ता लोयोला कॉलेज के प्राचार्य डाॅ.फादर ओस्कर एस तिर्की ने संविधान के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की तथा इसके निर्माता डाॅ.भीमराव अम्बेडकर के बारे में बताया। उन्होंने संविधान के नियमों के पालन देश के प्रत्येक नागरिक का पहला कर्तव्य है। विकर जेनेरल फादर सिकन्दर किस्पोट्टा ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर उपस्थित लोगो को संविधान के पालन के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीण विकास केन्द्र के संचालक फादर कंचन तिर्की ने धन्यवाद ज्ञापित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
It is the duty of every citizen to follow the rules of the Constitution: Fa. Oscar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JcDe8L
via IFTTT

No comments