Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

ईसीबी कार्मिकों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर लगाया ताला, प्राचार्य की गाड़ी को धक्का दे परिसर से बाहर निकाला

ईसीबी में वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित कार्मिकों ने सोमवार को कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। प्राचार्य की गाड़ी को धक्का लगा कर परिसर से बाहर धकेल दिया। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कार्मिकों को भी अंदर जाने नहीं दिया गया। कार्मिकों ने तकनीकी शिक्षा विभाग व सरकार विरोधी नारे लगाए। यूनिवर्सिटी एग्जाम जारी हैं इसलिए छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए छात्रों को प्रवेश से नहीं रोका गया। टीचिंग व नॉन टीचिंग कार्मिकों ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से वेतन संबंधी समस्या का समाधान नहीं होता धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

उधर, प्राचार्य डॉ. जय प्रकाश भामू ने कार्मिकों को बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से मांगों को पूरा करने के लिए दो दिन का समय मांगा गया है। लेकिन कार्मिक तकनीकी शिक्षा विभाग व सरकार की बातों पर आश्वस्त नहीं हुए हैं, कार्मिकों ने कहा कि जब तक स्थियी समाधान न किया जाए तब तक धरना जारी रहेगा। धरने को रेक्टा अध्यक्ष डॉ.शौकत अली, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. मनोज कुड़ी, डॉ. राधा माथुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ गणेश सिंह आदि ने संबोधित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ECB personnel lock the main gate of college, push the principal's car out of the campus


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HY7yn0
via IFTTT

No comments