Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

ज्यादा सर्दी गेहूं की पैदावार बढ़ाएगी, इस महीने पांच डिग्री से नीचे जा सकता है पारा

इस साल पश्चिमी विक्षोभ की अधिकता से सर्दी का असर अधिक रहना रबी सीजन में गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायी रहेगा। कृषि विशेषज्ञाें का मानना है कि उत्तरी भाग में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी हो रही है। उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण भीलवाड़ा जिले में रबी सीजन में गेहूं की बुआई कर चुके किसानों के लिए ये खुश खबर है कि इस बार की अधिक सर्दी गेहूं की पैदावार को काफी अधिक बढ़ाएगी। भीलवाड़ा में सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज रहा।

कृषि विभाग के अनुसार अधिक सर्दी का मौसम गेहूं की फसल के लिए बेहतर माना जाता है। विशेषकर जब न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास हो जाए। उन्होंने बताया कि इस बार भी न्यूनतम तापमान अगले माह में करीब पांच डिग्री या इससे नीचे भी रहने के आसार हैं। दो दिन से खुला मौसम होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को जहां तापमान 26.8 और 6.8डिग्री सेल्सियस था, जो सोमवार को बढ़ गया। अधिकतम में 2.2 और न्यूनतम 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर सुबह 7:15 बजे ली गई, भीमड़ियास गांव में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल की सीट पर जमी बर्फ की चादर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VjttZ1
via IFTTT

No comments