Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पीडीएस दुकान संचालक को एसडीएम ने किया निलंबित

श्यामगिरी शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर एसडीएम प्रकाश कुमार भारद्वाज ने निलंबन की कार्रवाई की है। दरअसल, पीडीएस के बारदाने को धान खरीदी कार्य के लिए उपयोग में लाने और अन्य कार्यों के लिए विक्रय पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक रोक लगाई गई थी।
कुआकोंडा तहसीलदार, जिला विपणन अधिकारी और खाद्य निरीक्षक द्वारा मंगलवार को प्रस्तुत संयुक्त प्रतिवेदन अनुसार श्यामगिरी शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक द्वारा वर्ष 2020 से 2021 में धान उपार्जन के लिए अप्रैल से 23 नवंबर तक 2276 नग बारदानों में मात्र 471 नग पीडीएस बारदाना ही जमा किया गया।
एसडीएम के मुताबिक शेष बारदाने के संबंध में पूछताछ में विक्रेता द्वारा खाली बारदानों को पूर्व में ही विक्रय करने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त श्यामगिरी राशन दुकान में दुकान का नाम, मूल्य सूची, स्टॉक रजिस्टर मौके पर नहीं पाया गया। इस तरह उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा आदेश का उलंघन करना पाया गया। जिस पर दुकान संचालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए आगामी आदेश तक श्यामगिरी का संचालन शासकीय उचित मूल्य की दुकान नकुलनार को करने आदेशित किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33hCR3r
via IFTTT

No comments