Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अलवर में जिंदगी की जंग लड़ रही गृहलक्ष्मी की लक्ष्मी पूजन के दिन सांसें टूटी, पति पर हत्या का आरोप

हर साल दिवाली के दिन घरों में लक्ष्मी पूजा होती है। लेकिन उसी दिन अलवर में एक गृहलक्ष्मी की सासें थम गईं। वह कई दिनों तक अस्पताल में संघर्ष करती रही। मृतक महिला के पिता ने उसके पति, ससुर समेत परिवार के कई लोगों के खिलाफ बेटी को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना अलवर के बहरोड़ क्षेत्र के भीम सिंह पुरा गांव की है।

पुलिस के मुताबिक, नारनौल के चंडालिया गांव में रहने वाले बाबूलाल ने शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी भीम सिंह पुरा गांव निवासी कपिल कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसकी बेटी को परेशान करने लग गए थे।

बेटी ने कई बार खुद को ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से परेशान किए जाने की शिकायत भी की, लेकिन समझाने के बावजूद भी ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। वे उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। कई बार उसकी बेटी ने उसे जान से मारने का अंदेशा तक जताया था। पिता ने कहा कि वह खुद बेटी के ससुराल गए उसके साथ भी कई बार पति ससुर सहित अन्य लोगों ने बदसलूकी की।

आखिर में छोटी दीवाली के दिन फोन आया कि आपकी बेटी शीला अस्पताल में भर्ती है। उसके अगले दिन ही दोबारा फोन आया कि आपकी बेटी मर चुकी है। यह सूचना मिलते ही अस्पताल दौड़े। वहां पता लगा कि शव अस्पताल में है। अस्पताल के मुर्दाघर में देखा तो बेटी का शरीर का आधे से अधिक हिस्सा जला हुआ था। बाद में पता लगा कि कई दिन पहले ही बेटी को जलाया गया था। उसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृत महिला के पिता ने दामाद और उसके परिवार पर केस दर्ज करवाया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35zcGXL
via IFTTT

No comments