Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पर हमला, जिला अस्पताल रैफर किया

पंचायत समिति सदस्य चुनाव में वार्ड नंबर 13 के निर्दलीय प्रत्याशी पर चुनाव प्रचार के दाैरान कुछ लाेगाें ने हमला कर दिया। उनकी वैन पर किए गए पथराव में वे भी घायल हाे गए। हमला तब हुआ जब वे अपने दाे साथियाें के साथ साेमवार रात 9:30 बजे अपनी वैन से प्रचार के लिए निकले थे, इस दाैरान एक लग्जरी जीप में आए बदमाशाें ने उन पर पथराव कर दिया। प्रत्याशी के समर्थकाें ने हमलावराें की गिरफ्तारी की मांग लेकर अस्पताल के बाहर रात काे ही हंगामा भी किया।
चुनाव प्रत्याशी प्रकाश गुर्जर पुत्र गेनाराम गुर्जर उम्र 30 वर्ष निवासी गुर्जर खेड़ा (बेमाली) सोमवार रात करीब 9:30 बजे जनसंपर्क के लिए दो साथियों के साथ वैन लेकर निकले थे, इस दौरान बलाईखेड़ा से सोमाणिया खेड़ा के बीच सामने से आई एक लग्जरी जीप में आए हमलावराें ने उनका रास्ता राेका और पथराव कर दिया।

निर्दलीय प्रत्याशी गुर्जर अपने दो साथियों के साथ वैन से जैसे ही बाहर निकले लग्जरी जीप में आए लोगों ने उन पर हमला कर दिया। ऐसे में गुर्जर के दाेनाें साथी जान बचाकर भाग गए, जबकि वैन में सवार तीसरे साथी गुर्जर खेड़ा निवासी अर्जुन लाल पुत्र कालू गुर्जर ने ग्रामीणों को फोन कर सूचना दी। जिस पर लोग माैके पर पहुंचे, हालांकि तब तक हमलावर फरार हो गए। घायल अवस्था में प्रकाश गुर्जर काे करेड़ा चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Independent candidate attacked in Panchayat Samiti member election, referred to district hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fYWRNx
via IFTTT

No comments