Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

संग्राहकों के प्रतिभाशाली बच्चों को सीएम ने किया सम्मानित

जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों के प्रतिभाशाली बच्चों को 15-15 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि बांटी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से 30 बच्चों को राशि का देकर सम्मानित किया। इनमें अंदरूनी गांव पंडेवार से लेकर मुख्यालय से लगे गांव कारली तक के बच्चे शामिल हैं।
सीएम ने सभी बच्चों को बधाई भी दी। वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री से प्रोत्साहन राशि मिलने पर बच्चे बहुत खुश हैं। बच्चों ने कहा कि आज हमारे लिए बहुत ही अच्छा दिन है। सम्मान स्वरूप इस राशि को प्राप्त कर अच्छा लग रहा है। कलेक्टर दीपक सोनी ने सभी बच्चों को बधाई दी। प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाले बच्चों में भोगाम के अमीर कुमार, पण्डेवार की प्रतिभा ठाकुर, सुरोखी के परमेश्वर पेगर, कारली के फूलधर वेक, राजकुमार भास्कर सहित अन्य शामिल हैं। इस मौके पर डीएफओ संदीप बलगा, डिप्टी कलेक्टर आस्था राजपूत, एसडीओ मोहन सिंह नायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CM honored the talented children of collectors


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nI7hUn
via IFTTT

No comments