Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

एक जनमिलिशिया सदस्य ढेर

जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस ने एक ईनामी नक्सली को मारने में सफलता पाई। घटना की पुष्टि करते हुए एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा कि बुधवार को थाना कुटरू से डीआरजी और जिला बल की टीम मिनगाचल नदी के किनारे दरभा, तेलीपेंट की ओर निकली थी।
सर्चिंग अभियान के दौरान दरभा के जंगलों में गुरुवार को तड़के सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में 1 नक्सली को मार गिराने में पुलिस बल को सफलता मिली। मौके से 01 एसबीएमएल रायफल, पिटठू, नक्सल सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया। मारे गए नक्सली की शिनाख्त जन मिलिशिया सदस्य संतोष पोड़ियाम के रूप में हुई। इस नक्सली पर एक लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि थाना कुटरू में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक कोरसा नागैया एवं रेंजर रथराम पटेल की हत्या में शामिल था। इसके साथ ही थाना कुटरू एवं जांगला के कई बड़ी घटनाओं में शामिल था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39qOngK
via IFTTT

No comments