Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

डोमिनोज पिज्जा में इस्तेमाल होने वाला ब्रेड अमानक

खाद्य एवं औषधि विभाग ने डोमिनोस पिज्जा में इस्तेमाल होने वाली ब्रेड को अमानक स्तर का पाया है। कुछ दिन पहले शहर के मैग्नेटो मॉल से इसके सैंपल उठाए गए थे जिसे रायपुर स्थित लैब को भेजा गया था। वहां से ही इसकी रिपोर्ट आई है और इसे अमानक स्तर का करार दिया गया है। कुछ महीना पहले खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने शहर और आसपास की दुकानों से 8 सैंपल उठाए थे। इनमें चाय पत्ती, मलाई पेड़ा, दूध घी समेत अन्य सामान शामिल है।

इन्हें शहर के कई नामी दुकानों से लिया गया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदर्श मिश्रा के नेतृत्व में इसकी सैंपलिंग हुई थी। इसी दौरान ही शहर के मैग्नेटो मॉल से डोमिनस कंपनी में इस्तेमाल होने वाले पिज़्ज़ा में ब्रेड का नमूना भी लिया गया जिसे जांच के लिए भेजा गया था। लैब की रिपोर्ट आ गई है और इसे माना कि स्तर का नहीं पाया गया है। खाद्य एवं औषधि विभाग का कहना है कि संबंधित मामले में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण की मांग होगी और संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं मिलने पर जुर्माना होना भी तय है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38iv2Ot
via IFTTT

No comments