Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दुघर्टना के मृतकों के परिजन को सहायता राशि स्वीकृत

सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में कलेक्टर चंदन कुुमार ने मृतकों निकटतम परिजनों के लिए छह लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें उदय नगर वार्ड, शिवनगर की मंजू साहू और विशाल साहू की हादसे में मौत होने पर नीलम साहू के लिए 50 हजार की राशि स्वीकृत की गई।
इसी तरह हामतवाही के कृष्ण कुमार दर्रो के निकटतम परिजन कंगलूराम के लिए 25 हजार, ग्राम मिचेवाड़ा के परसू राम दुग्गा की पत्नी जुग्गो बाई दुग्गा के लिए 25 हजार, भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम भीरागांव के प्रदीप कुमार गावड़े की पत्नी बिंदा के लिए 25 हजार, चारामा तहसील के ग्राम मयाना के उभय लाल पोया की पत्नी बेदबाई के लिए 25 हजार, कांकेर तहसील के ग्राम माकड़ी खूना के उदयराज की पत्नी कविता के लिए 25 हजार, भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम भैंसाकन्हार क उमेंद्र करपाल की पत्नी कुंती बाई के लिए 25 हजार, ग्राम घोड़दा के दिलेश कुमार जैन की पत्नी सोनकुंवर बाई जैन के लिए 25 हजार, पखांजूर तहसील के ग्राम मेटाबोदेली के सियाराम धु्रवा की पत्नी सुकली बाई और लालसाय गावड़े की पत्नी बजोंतीन बाई गावड़े के लिए 25-25 हजार, कांकेर के ग्राम गोविंदपुर निवासी रामेश्वर मंडावी की पत्नी सुमित्रा मंडावी के लिए 25 हजार, ग्राम बागोडार के चांद हुसैन की पत्नी फातमा बाई के लिए 25 हजार, भानुप्रतापुर के सुभाषपारा वार्ड के सत्यम पांडेय के निकटतम परिजन रामगणेश पांडेय के लिए 25 हजार, दुर्गूकोंदल के ग्राम झर्रीपारा निवासी सूरज लाल नरेटी की पत्नी सुकदी बाई के लिए 25 हजार, ग्राम बुरकी के मलशाराम की पत्नी बायरी आंचला, ग्राम कराकी के राम जाड़े के निकटतम वारिस रामप्रसाद जाड़े, मिचेवाड़ा के दिनेश कुमार के निकटतम परिजन थानसिंह, ग्राम केंवटी के हरहरपानी के नरेंद्र दुग्गा के परिजन उमेंद दुग्गा, ग्राम मेड़ो निवासी हुमन लाल भोयर की पत्नी सेवती बाई भोयर, ग्राम अरौद निवासी घुरऊराम गजेंद्र की पत्नी चमेली बाई, ग्राम बुदेली निवासी पुनीत कुमार सलाम के वारिस फगनूराम सलाम के लिए 25-25 हजार की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38vLQ4F
via IFTTT

No comments