सोशल साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी, महिलाएं एसपी से मिलीं
शहर के जय स्तंभ चौक के पास इंडोर स्टेडियम में संचालित एरोबिक्स क्लास में जाने वाली महिलाओं पर बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट डाले जा रहे हैं। एरोबिक्स करने वाली महिलाओं को लेकर कुछ लोगों ने गंभीर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की हैं। इससे महिलाएं आहत हैं। जिसे लेकर महिलाओं ने सोमवार को एसपी बालाजी राव और कलेक्टर महादेव कावरे से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एसपी को दिए ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा एरोबिक्स क्लास की शुरुआत की गई है। एरोबिक्स एक तरह का व्यायाम है। इस क्लास के लिए महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के बीच इंडोर स्टेडियम में जगह दी गई। जहां क्लास चलाया जा रहा है। इस क्लास में शहर के प्रतिष्ठित घरों की बहु-बेटियां भाग ले रही हैं। जिससे महिलाएं लाभान्वित भी हाे रही है। पर बीते कुछ दिनों से कुछ लोगों द्वारा मजाक बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले महिलाओं की निजता पर हमला करते हुए उनके शारीरिक बनावट पर भी मर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।
बैडमिंटन कोर्ट को लेकर चल रहा था विवाद
पूरा मामला बैडमिंटन कोर्ट से जुड़ा है। शहर के कुछ बैडमिंटन खिलाड़ियों ने बैडमिंटन के लिए इंडोर स्टेडियम को खाली कराने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। इस मांग के साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ लोग एरोबिक्स क्लास के खिलाफ सक्रिय हो गए और उन्होंने एरोबिक्स सीखने वाली महिलाओं को लेकर कमेंट करने शुरू कर दिए।
जांच की जाएगी
"महिलाओं का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।''
-बालाजी राव, एसएसपी, जशपुर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eKyWk8
via IFTTT
No comments