Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बाडी नदी में चली डिविडिंग, अंतिम छाेर तक निकाली जाएगी जलकुंभी,अभी विश्राम स्थली पुलिया के निकट से जलकुंभी निकाली जा रही है

आनासागर झील से आखिर बाडी नदी में उतारी गई डिविडिंग मशीन ने गुरुवार सुबह से ही काम करना शुरू कर दिया। दिन भर डिविडिंग मशीन बाडी नदी में जलकुंभी निकालती रही। अभी विश्राम स्थली पुलिया के निकट से जलकुंभी निकाली जा रही है। पानी का फ्लाे पीछे हाेने के कारण आनासागर की ओर जा रही जलकुंभी फिर से पीछे आ जाएगी।

इस कारण पहले यहां से सारी जलकुंभी बाहर निकाली जाएगी ताकि यहां से जलकुंभी पुलिया के नीचे से हाेकर आनासागर झील में नहीं जा सके। नगर निगम के उपायुक्त गजेंद्र सिंह रलावता ने बताया कि हर तीन से चार माह बाद जलकुंभी यहीं बाडी नदी के छाेर पर आकर अटक जाती है। इस कारण इस बार इसका स्थायी विकल्प तलाशा गया है।

जहां तक डिविडिंग मशीन बाडी नदी में चल सकेगी वहां तक पूरी तरह से जलकुंभी व कचरे काे निकाल दिया जाएगा। आनासागर झील की तरह इसे भी पूरी तरह साफ करेंगे। निगम उपायुक्त रलावता ने गुरुवार काे अधिकारियों के साथ पैदल ही बाडी नदी के आसपास के क्षेत्रों का दाैरा किया। इस दौरान आगे रामनगर की ओर पुलिया के निकट पानी की पाइप लाइन निकल रही है।

वहां से मशीन काे आगे ले जाने में परेशानी हाेगी, हालांकि आगे की ओर जलकुंभी इतनी नहीं है। फिर भी निगम की टीम इस बार पूरी जलकुंभी निकालने का प्रयास करेगी। इसी कारण नगर निगम की सफाई गैंगसा यानी सफाई कर्मचारियों की टीम का इसमें सहयोग लिया जाएगा।एसटीपी से किया जाएगा कनेक्शन | उपायुक्त रलावता ने बताया कि यहां निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी बात यह सामने आई कि यहां का पानी स्थिर

रहता है। इसी कारण पानी में जलकुंभी आसानी से पनप जाती है। इसी काे देखते हुए इस बार निगम ने यहां से जलकुंभी साफ हाेने के बाद इसका कनेक्शन सीधे सीवरेज प्लांट में करने का निश्चय किया है ताकि पानी लगातार चलता रहने के साथ ही वहां फिल्टर भी हाे जाएगा। नया पानी लगातार आने के कारण फिर यहां जलकुंभी नहीं पनप सकेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाडी नदी में फैली जलकुंभी को निकालती नगर निगम की मशीन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UIF7fA
via IFTTT

No comments