Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सैंकड़ों किलोमीटर दूर बाइक से जा रहे मजदूर, ताकि लॉकडाउन फिर से लगे तो पैदल न लौटना पड़े

सुनील शर्मा | कोरोना काल में एक अलग तरह की खबर सामने आई है। जो मजदूर लॉकडाउन में महानगर या दूसरे बड़े शहरों से पैदल या किसी तरह लिफ्ट लेते हुए अपने गांव आए थे, उन्होंने फिर से महानगरों का रुख कर लिया है लेकिन इनमें से कुछ बाइक से गए हैं। दैनिक भास्कर को यह पता चला कि बिलासपुर व मुंगेली जिले के कई ग्रामीण मजदूर कानपुर, हैदराबाद, विजयवाड़ा जैसी जगह इस बार अपने गांव से बाइक में गए हैं। तब भास्कर ने उनसे फोन पर बात कर इसकी वजह जाना और उनसे वहां उनकी स्थिति के बारे में पता लगाया। उनका कहना है कि यदि इस बार संक्रमण फैला और लॉकडाउन हुआ तो उन्हें पैदल नहीं लौटना पड़ेगा। इधर बाइक फाइनेंस कंपनी के एक एजेंट ने बताया कि कुछ मजदूर बाइक लेकर गए हैं। कुछ तो बाइक का किश्त भी जमा नहीं कर रहे हैं पर कई वहां से जमा कर रहे हैं। मुंगेली जिले के अमलडीहा निवासी अगहन प्रसाद अनंत हैदराबाद के काचीपुरा में एक बिल्डिंग में राजमिस्त्री का काम कर रहे हैं। वे अपने परिवार सहित वहां सितंबर में गए बाइक से चले गए। बिलासपुर जिले के कठमुड़ा निवासी गोलू केंवट और उनके कुछ मित्र आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा बाइक से गए हैं। मुंगेली जिले के ग्राम खाम्ही निवासी हीरा कोशले और भूपेंद्र लहरे ने बताया कि इलाके के कई गांवों के लोग बाइक से हैदराबाद के कई जगह कमाने-खाने के लिए आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लॉकडाउन के दौरान महानगर या दूसरे बड़े शहरों से पैदल या किसी तरह लिफ्ट लेकर मजदूर अपने गांव आए थे। अब उन्होंने फिर से महानगरों का रुख कर लिया है, लेकिन इस बार मजदूर बाइक या अपने साधन लेकर लौट रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Ytc5v
via IFTTT

No comments