साेशल डिस्टेंस, मास्क पहनना जरूरी : शर्मा
समुत्कर्ष समिति की सतर्कता रखिए, कोरोना अभी नियंत्रित नहीं हुआ विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी हुई। इसमें वैद्य रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने कहा कि कोरोना को मात देने के लिए जरूरी है कि हम सरकार और स्वास्थ्य विभाग के बताए नियमों और बचाव के उपायों को अपनाएं।
इससे खुद सुरक्षित रहने के साथ दूसराें की भी सुरक्षा हाे सकेगी। इसके लिए हमें साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ मास्क पहनना जरूरी हाेगा। गरिमा खंडेलवाल ने कोरोना पर काव्य पाठ करते हुए बताया कि हमें अब भी काफी सावधान रहने की जरूरत हैं।
इस दाैरान चैनशंकर दशोरा, प्रतिमा सामर, संदीप आमेटा, रश्मि मेहता, डॉ. अनिल कुमार दशोरा, मंगल जैन, हरिदत्त शर्मा आदि ने भी विचार रखे। पाखी जैन ने कोरोना पर स्वरचित काव्य पाठ किया। संचालन शिक्षाविद् शिवशंकर खंडेलवाल ने किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36RVCM0
via IFTTT
No comments