Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सभी मंडल कार्यकर्ताओं को मिलेगी ट्रेनिंग

भाजपा बस्तर जिले के सभी 11 मंडलों में अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देगी। प्रत्येक मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिला कार्यालय में जिला प्रशिक्षण योजना की बैठक में उक्त जानकारी दी गई। जिसमें पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी व भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी भी मौजूद थे।
प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं का विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण सभी 11 मंडलों में 1 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच होना है। इसके पूर्व विषयवार मुख्य वक्ताओं का प्रशिक्षण भाजपा प्रदेश कार्यालय में 6 से 8 नवंबर को हो चुका है। प्रशिक्षण में नई बातें भी कार्यकर्ताओं को सीखने को मिलती है। सुश्री उसेंडी ने कहा कि कोरोनाकाल में आवश्यक नियमों का पालन करते हुए प्रशिक्षण शिविर मंडलवार पूर्ण करें। प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्षम बनाने प्रशिक्षण दिया जाता है। जिलाध्यक्ष रुप सिंह मंडावी ने कहा कि कार्यकर्ता मजबूत होता है तो संगठन व पार्टी मजबूत होती है। कोरोना काल समाप्त नहीं हुआ है,आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण लेना है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन वेद प्रकाश पांडे ने किया। बैठक में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,पूर्व जिलाअध्यक्ष बैदूराम कश्यप,योगेन्द्र पांडे,शेषनारायण तिवारी, मनीराम कश्यप,लक्ष्मी कश्यप,समुंदसाय कच्छ,राजेन्द्र बाजपेयी,आर्येन्द्र सिंह आर्य,सुधीर पांडे,रजनीश पाणिग्रही सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
All Mandal workers will get training


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lVqbqd
via IFTTT

No comments