Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया वॉकआउट

नगर पालिका परिषद बड़े बचेली में शुक्रवार को सामान्य सभा की दूसरी ही बैठक की गई थी। जिसमें कांग्रेस के 9 पार्षदों में 6 पार्षदों और 3 एल्डरमेन थे। सभी ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। पार्षद जो कि विभिन्न विभागों के सभापति भी है उन्होंने पालिका अध्यक्ष पूजा साव से खुद के अधिकारों का अतिक्रमण का आरोप लगाया। साथ ही कामकाज से असंतुष्टि जाहिर की।

पालिका अध्यक्ष पूजा साव से विभागों की जानकारी मांगते , जनसेवा में रुचि नही लेने, नगर और वार्डो का विकास अवरुद्ध होने व पालिका कर्मियों द्वारा पार्षदों से भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने की बात कही। अध्यक्ष द्वारा संतोषजनक जवाब नही दिया गया। जिसके चलते पार्षदों ने वॉकआउट कर दिया। बताया जा रहा है कि नगरपालिका चुनाव के बाद नए सिरे से ब्लॉक कांग्रेस के गठन करने की सूचना मिलने के बाद संगठन और सत्ता निर्वाचित पालिका अध्यक्ष द्वारा चलाए जाने से असंतोष की परिस्थिति उत्पन्न हुई है।

इधर दूसरी ओर हंगामे के बीच विपक्षी दल भाजपा के पार्षद पालिका अध्यक्ष के कामकाज से संतुष्ट नज़र आए । पालिका अध्यक्ष ने कहा यह आपसी मामला है। छुटपुट मतभेद हैं परंतु मनभेद नहीं हैं और पूरी कांग्रेस एकजुट हैं और कुछ वरिष्ठ एवं महत्वपूर्ण कार्यकर्ता किसी विषय को लेकर नाराज हैं। जिन्हें आने वाले दिनों में मना लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kaUlnI
via IFTTT

No comments