Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

धोरू गांव के युवाओं ने ग्रुप बनाकर तीन दिन में तीन लाख जुटाए

जहां एक और आज का युवा नशा प्रवृत्ति की ओर अग्रसर हो रहा है वहीं पर समाज के कुछ ऐसे सारथी भी हैं जो एक नई मुहिम चलाकर समाजसेवा का संदेश दे रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला धोरू गांव में। यहां युवाओं ने सोशल मीडिया 'हकरी-हथाई' नाम से ग्रुप बनाया। जिसमें गौ-सेवा से जुड़े हुए कार्यों को अग्रणी श्रेणी में रखा गया।

अधिवक्ता रामकिशोर बिश्नोई ने बताया कि कुछ समय पहले से धोरू ट्रक यूनियन के सदस्यों द्वारा गायों के चारे के लिए दान एकत्रित किया जाता था। लेकिन गायों के चारे के लिए जितनी राशि की आवश्यकता होती थी उतनी एकत्रित नहीं हो पाती थी। ऐसे में गांव के लोगों ने पहल की। युवाओं ने चर्चा कर 'हकरी हथाई' ग्रुप बनाया। इसमें गांव के प्रत्येक युवा को जोड़ा। सभी से आह्वान किया कि गायों के दान के लिए एक मुहिम चलाई जा रही है जिसमें आप सभी साथी सहयोग करें।
युवाओं ने चलाई मुहिम
रामदीन मांजू, भजनलाल गोदारा, श्रवण भादू, घनश्याम सेन, कैलाश, हुकमाराम बिश्नोई, नरेश गोदारा, राणाराम गोदारा, मुकेश माली उर्फ मीका, गिरधारी मांजू, बुद्धाराम गोदारा, काछब राव, रामसिंह बिश्नोई उर्फ जॉली भाई, रामदीन, विष्णु राव आदि ने इस मुहिम को आगे बढ़ाया। दान राशि एकत्रित करने के लिए जिम्मेदारी ली।

मुहिम को शुरू करते ही प्रतिदिन एक लाख रुपए दान के लिए आने शुरू हो गए। देखते ही देखते प्रत्येक व्यक्ति के मन में दान देने के लिए उत्सुकता नजर आई। मात्र तीन दिन के अंदर लगभग तीन लाख रुपए गायों के चारे के लिए एकत्रित हो गए। युवाओं ने कबीर दास जी की पंक्ति "चिड़ी चोंच भर ले गई,नदी न घटियो नीर,दान दिया धन ना घटे,कह गए दास कबीर" को चरितार्थ कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The youth of Dhoru village raised three lakhs in three days by forming a group


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UCI55i
via IFTTT

No comments