Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

फेंसिंग तार का उत्पादन कर आय बढ़ा रहीं महिलाएं

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी भोलेबाबा महिला स्व-सहायता समूह और पार्वती महिला स्व-सहायता समूह भैरमगढ़ की महिलाएं चैनलिंक फेंसिंग तार का उत्पादन कर आय वृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। बीते दो महीने में इन दोनों समूहों की महिलाओं ने प्रशिक्षण में चैनलिंक फेंसिंग तार बनाने की बारीकियों को सीखा और अपनी बचत राशि एक लाख 15 हजार रुपए की मशीन खरीदी। वहीं चैनलिंक फेंसिंग तार उत्पादन के लिए 53 हजार रुपए की निर्माण सामग्री खरीदी।
इसके साथ ही चैनलिंक फेंसिंग तार उत्पादन में पूरी मेहनत और लगन से जुट गईं। इन महिलाओं के अथक परिश्रम को देखकर क्षेत्र के पंचायतों के पदाधिकारियों सहित किसानों ने उनके चैनलिंक फेंसिंग तार क्रय करने के लिए मांग शुरू की तो महिलाओं को अपने काम की बेहतर प्रतिसाद मिलने की उम्मीद बढ़ गई। इन दोनों महिला समूहों ने अभी हाल ही में 65 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से 65 हजार 300 रुपए का 10 क्विंटल 20 किलो चैनलिंक फेंसिंग तार का विक्रय पंचायतों और किसानों को किया है। वहीं 5 क्विंटल 28 किलो चैनलिंक फेंसिंग तार की डिमांड किसानों ने की है। इसे ध्यान रखकर समूहों की महिलाएं अपने चैनलिंक फेंसिंग तार उत्पादन में निरंतर जुटी हुई हैं।
बाजार में लगातार बढ़ रही मांग: अफसर: सहायक विकास विस्तार अधिकारी राजेन्द्र बालेन्द्र बताते हैं कि उक्त महिला समूहों के द्वारा उत्पादित चैनलिंक फेंसिंग तार ग्राम पंचायतों के गौठानों में फेंसिंग के लिए क्रय किया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों द्वारा अपनी फसल की सुरक्षा के लिए फेंसिंग करने चैनलिंक फेंसिंग तार खरीदा जा रहा है। जिससे मांग लगातार बढ़ रही है।

महिलाएं बोलीं- मांग के अनुसार बढ़ा रहे उत्पादन
भोलेबाबा महिला समूह की कलावती और सावित्री बताती हैं कि शुरुआत में यह काम थोड़ा मुश्किल लगा, लेकिन खेती-किसानी कार्य से जुड़े होने से इस कार्य को सीखने तथा करने में आसानी हुई। चैनलिंक फेंसिंग तार उत्पादन के कार्य में भोलेबाबा महिला समूह के साथ सहभागिता निभाने वाली पार्वती महिला समूह की अनिता और सुखदई बताती हैं कि इस कार्य को शुरू करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सामुदायिक निवेश कोष से दोनों महिला समूह को एक-एक लाख रुपए की सहायता दी गई है। अभी उत्पादन का प्रारंभिक दौर है, मांग के अनुरूप उत्पादन को बढ़ा रहे हैं। वहीं बाजार में अपनी उत्पादन की मांग वृद्धि के लिए बाजार दर से थोड़ी कम में चैनलिंक फेंसिंग तार का विक्रय कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women increasing income by producing fencing wire


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pOn7Pm
via IFTTT

No comments