Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नशीली दवा की तस्करी, सप्लायर गिरफ्त में, बेचने वाला मेडिकल संचालक फरार

न्यू राजेंद्रनगर इलाके में नशीली दवाइयों का तस्कर पकड़ा गया। साइबर क्राइम सेल की टीम ने तस्कर के पास अपना प्वाइंटर भेज कर घेरा। वह मोटरसाइिकल में घूम-घूमकर नशीली दवा बेच रहा था। इस वजह से पुलिस को चकमा देता आ रहा था। पुलिस ने उसे तो पकड़ लिया लेकिन उसे दवाएं देने वाला दवा दुकान का संचालक फरार हो गया। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी रमेश शाण्डेय पिछले एक साल से नशीली और प्रतिबंधित दवाएं बेच रहा है। उसके पास से खांसी के लिए उपयोग में लाने वाली सिरप की 85 बोतलें जब्त की गईं। सिरप नशीली होने के कारण इसका गलत उपयोग शुरू हो गया है। इस वजह से सिरप को प्रतिबंधित कर दिया गया है। दवा दुकान में सिरप की एक बोतल भी डाक्टर की पर्ची के बिना नहीं दी जाती। मेडिकल स्टोर वाले डाक्टर की पर्ची की फोटो कॉपी रखने के बाद ही सिरप देते हैं। इतने कड़े प्रतिबंध के बावजूद तस्कर के पास एक साथ इतनी बोतलें मिल गईं। पुलिस को शक है कि उसका दवा दुकान वालों से लिंक है। उन्हीं से सांठगांठ होने के कारण रमेश को इतनी मात्रा में सिरप की बोतलें मिल रही थीं। पुलिस उसके मेडिकल लिंक का पता लगा रही है। अब तक जांच में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और एक दवा दुकान के संचालक के बारे में जानकारी मिली है।

पुलिस ने दवा दुकान के संचालक को पकड़ने के लिए छापेमारी की थी, लेकिन वह फरार हो गया।
ऐसे फंसाया जाल में

पुलिस को सूचना मिली कि अन्ना पंजाबी रेस्टोरेंट के सामने एक युवक नशीला कफ सिरप बेच रहा है। सायबर सेल और थाने की पुलिस ने अपना प्वाइंटर उसके पास भेजा। उसने सिरप की एक बोतल का सौदा किया। तस्कर ने अनजान व्यक्ति देखकर पहले तो सिरप होने से इनकार कर दिया। उसने प्वाइंटर से सवाल किया कि उसे किसने भेजा है? प्वाइंटर ने बातों में उलझाया, उसके बाद वह सिरप देने काे राजी हुआ और दूसरी गली में खड़ी अपनी गाड़ी से बोतल लाकर दी। बोतल हाथ में आने के बाद प्वाइंटर ने इशारा किया, उसके बाद पुलिस की टीम ने तस्कर रमेश को पकड़ा। उसके पास से जब्त सिरप की कीमत 12750 रुपए से ज्यादा बताई गई है। उसके खिलाफ धारा 21 नारकोटिक्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अफसरों के अनुसार वह बाइक में घूम घूमकर नशीली सिरप बेचता था। एक जगह स्थायी ठिकाना नहीं होने के कारण ही वह अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UGFVBs
via IFTTT

No comments