देवी-देवताओं की तस्वीर वाले पटाखों पर रोक लगाने की मांग
राष्ट्रीय हिंदू महासंघ बस्तर जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह राणा एवं कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश पांडे के नेतृत्व में सोमवार को अपर कलेक्टर अरविंद कुमार एक्का को हिंदू देवी देवताओं की तस्वीरयुक्त पटाखों पर रोक लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि सालों से हिंदू देवी देवताओं के फोटो नाम आदि का उपयोग पटाखों में किया जा रहा है।
जिस देवी की दीपावली महापर्व पर पूजा होनी है उन्हीं के फोटो का उपयोग पटाखों में करना और उसे जला देना हमारे धर्म का अपमान है और हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाता है तथा आईपीसी की धारा 295 ए के तहत दंडनीय अपराध है। राष्ट्रीय हिंदू महासंघ इस प्रकार के धर्म विरोधी कृत्य का कड़ा विरोध करता है। राणा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली अपमानजनक स्थिति पर लगाम लगाने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने को लेकर राष्ट्रीय हिंदू महासंघ विरोध करता आ रहा है। बस्तर की समस्त जनता से अपील कि गई की हिंदू देवी देवताओं की तस्वीरयुक्त पटाखे ना लिया जाए। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष मोहित राज मोदी, सहसचिव उज्ज्वल तिवारी भी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36hYx08
via IFTTT
No comments