Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

संजीवनी में फिर गूंजी किलकारी, ईएमटी ने रास्ते में गाड़ी रोककर कराया प्रसव

गुरूवार को एक बार फिर ईएमटी ने अपनी सूझबूझ से रास्ते में गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला की स्थिति एसी थी कि उसे अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल था। जबकि अस्पताल की दूरी मात्र एक किमी ही थी। लेकिन धन तेरस त्योहार के कारण बाजार में भीड़ व शहर में चल रहे सीसी सड़क निर्माण के चलते समय पर अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल था। जिसके कारण ईएमटी ने यह फैसला लिया।
संजीवनी 108 के काॅल आया कि ग्राम बारदेवरी निवासी गर्भवती महिला ममता प्रधान पति संतेंद्र प्रधान को प्रसव पीड़ा हो रही है। काॅल आते ही संजीवनी वाहन गांव पहुंची और महिला को वाहन में शिफ्ट कर अस्पताल के लिए रवाना हुई। लेकिन घड़ी चौक में महिला प्रसव पीड़ा काफी बढ़ गई। उसे तत्काल प्रसव कराने की जरूरत थी।

7 महीने में 7 प्रसव
संजीवनी द्वारा 7 महीने में रास्ते में कराया गया यह सातवां प्रसव है। इसके पहले भी इसी तरह से गर्भवती महिलाओं के साथ यह स्थिति निर्मित होती रही है। जिसमें उस दौरान मौजूद ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव कराया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kp1uBe
via IFTTT

No comments