Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

शराब पीने से मौत की वजह बताकर पुलिस को उलझाया, पत्नी ने की थी पति की हत्या

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में एक महिला ने पहले अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद पति की मौत की वजह शराब पीने को बताते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के सात दिन बाद जांच में हत्या का खुलासा हुआ तो पीएम रिपोर्ट में भी हत्या बताई गई। महिला को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जरहाडीह निवासी तेजू राम की दो नवंबर को मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी बंधनी ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 8 बजे अपने पति के साथ खाना खाई।
इसके बाद पति तेजू राम गांव से शराब लेकर घर में आया और इसके बाद घर में बैठकर शराब सेवन किया। दिन भर शराब पीता रहा। इसके बाद घूमने चला गया। इसके बाद वह घर से चली गई। शाम को वापस घर आई तो पति घर के आंगन में सोया था। उसे उठाकर घर के परछी में ले गई और सुला दी। उसके चेहरे में गिरने से चोट लगने से छिला हुआ था। इसके बाद घर का काम करने लगी, लेकिन बाद में देखी तो उसकी मौत हो गई थी। वहीं पुलिस जांच में गवाह चतुर बुनकर ने बताया कि तेजु राम की पत्नी बंधनी अपने पति को हाथ मुक्का और लोहे की हथौड़ी घन से सीने में मारपीट की जिससे उसकी मौत हुई। इस पर धारा 302, 201,190 के तहत बंधनी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kbeudD
via IFTTT

No comments