Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रमन बोले - मुख्यमंत्री को लव जिहाद की परिभाषा नहीं मालूम, सहमति से शादी में बुराई नहीं

लव जिहाद पर सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है। रमन ने कहा कि मुख्यमंत्री को लव जिहाद की परिभाषा नहीं मालूम है। दबावपूर्वक, छलपूर्वक और भेदभावपूर्वक शादी के बाद धर्मांतरण की बात होती है, फिर हत्या हो जाती है। ऐसे षड्यंत्र के रूप में शादी का विरोध है।
इसके खिलाफ पूरे देश में कानून बनना चाहिए।
सीएम बघेल ने शनिवार को एक कार्यक्रम में सवाल किया था कि क्या उन भाजपा नेताओं के खिलाफ भी लव जिहाद कानून के तहत कार्रवाई होगी, जिनके बच्चों ने दूसरे धर्म में शादी की है। पूर्व सीएम ने इस संबंध में मीडिया से बातचीत में कहा कि सहमति से शादी में कोई बुराई नहीं है। जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान या जहां हिंदू अल्पसंख्यक हैं, वहां दबाव डालकर, सांप्रदायिक भाव से शादी हो रही है, उसका विरोध होना चाहिए। धान खरीदी में देरी को लेकर भी पूर्व सीएम ने सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती कुछ है और करती कुछ है।

राष्ट्रविरोधी दलों के साथ है कांग्रेस
पूर्व सीएम ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस राष्ट्रविरोधी दलों के साथ है। गुपकार समझौते में कांग्रेस भी शामिल है और जिला विकास परिषद में गठबंधन ने कांग्रेस को दो सीटें दी हैं। धारा 370 और 35 ए समाप्त होने के बाद जम्मू कश्मीर की स्थिति काफी बदली है, लेकिन अब कांग्रेस और गुपकार दल इसे खराब करना चाहते हैं।

देश को सीख देने से पहले भाजपा नेताओं को अपना घर दुरुस्त करना चाहिए: त्रिवेदी
कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा द्वारा लगातार नफरत फैलाने के लिए लव जिहाद जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है। सच्चाई तो यह है कि भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी, मुरली मनोहर जोशी के बच्चों ने भी अंतर धर्म विवाह किया है। ऐसी स्थिति में देश को सीख देने के पहले भाजपा नेताओं को अपने घर को दुरुस्त करना चाहिए। रिसर्च विभाग के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने 2500 रुपए प्रति क्विंटल में धान नहीं खरीद पाने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। गांधी ने कहा कि किसान अब भाजपा नेताओं के बहकावे में नहीं आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nNn44f
via IFTTT

No comments