Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

हैदराबाद, बिहार से पुलिस ने पकड़े दुष्कर्म व अपहरण के तीन आरोपी

पुलिस की तीन अलग-अलग टीम ने बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दबिश देकर दुष्कर्म और अपहरण के तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में अमजद खान, धनंजय खरवार और राकेश वेट्‌टी शामिल हैं।
डीएसपी आशा सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि गादीरास थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और छेड़छाड़ के आराेपी राकेश वेट्‌टी की गिरफ्तारी 26 अक्टूबर को हैदराबाद से, केरलापाल थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के केस में पिछले 7 सालों से फरार आरोपी अमजद खान की गिरफ्तारी 29 अक्टूबर को बिहार के गया जिले से और छिंदगढ़ थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोपी धनंजय खरवार की गिरफ्तारी 30 अक्टूबर को हैदराबाद से हुई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

केस-1: 7 साल से फरार था परिजन करते थे गुमराह
अमजद खान 2013 में दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद से फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी पड़ताल में जुटी थी। अमजद के परिजन उसके पागल होकर घर से निकल जाने की कहानी बताकर पुलिस को गुमराह करते रहे। केरलापाल थाना प्रभारी शैलेंद्र नाग ने सूत्रों से अमजद के बिहार में होने की जानकारी जुटाई। दोरनापाल में पदस्थ एसआई संदीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम बिहार रवाना की गई। बिहार के गया जिले के हमजापुर शेरघाटी से अमजद को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया। यहां से ट्रांजिट रिमांड पर उसे छग लाया गया।

केस-2: पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी
24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का आरोपी धनंजय खरवार 23 अक्टूबर को छिंदगढ़ थाने में केस दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। वह झारखंड के गढ़वा जिले का निवासी है। पुलिस की टीम ने झारखंड, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के कई शहर व गांव में धनंजय की खोजबीन की। साइबर सेल ने धनंजय के हैदराबाद में हाेने के सुराग मिले। यहां काफी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस ने धनंजय को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

केस-3: 9 दिन में पकड़ा गया अपहरण का आरोपी
गादीरास थाने में 18 अक्टूबर काे 15 वर्षीय नाबालिग ने जीरमपाल निवासी राकेश वेट्‌टी के खिलाफ अपहरण व छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया। वारदात को अंजाम देने के बाद राकेश फरार हो गया था। पुलिस को पहले उसके ओडिशा में छिपे होने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी रीतेश यादव के नेतृत्व में निकली पुलिस की टीम के ओडिशा पहुंचने से पहले ही राकेश यहां से भी भाग निकला। ओडिशा से राकेश के आंध्र प्रदेश या तेलंंगाना में छिपे होने की जानकारी मिली। आखिरकार टीम ने राकेश को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kWyLEQ
via IFTTT

No comments